August 8, 2026 2:15 am

कलयुगी बेटे ने अपनी मां को ईट से कूच कर उतारा मौत के घाट

मृतिका की फाइल फोटो
मृतिका की फाइल फोटो

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर माजरा गहदो बृहस्पतिवार को दारू के नसे में आए बेटे ने अपनी मां के सिर में ईट से किया वार जिससे मुमताज उम्र 65 वर्ष पत्नी जमील खान की मौत हो गई । मृतिका के पति जमील खान से बात करने पर उन्होंने बताया की हमारा बड़ा लड़का खलील खान जो दारू का आदी है और आए दिन दारू पीकर आए दिन गांव में हंगामा करता रहता है। जिसके कारण इसने अपनी बीवी को 4 साल पहले मारपीट कर भगा दिया था, और गांव के सभी लोग बहुत इससे परेशान हैं बीते 10 दिन पूर्व उसने हमसे रुपए की मांग की थी जब मैं उसे रुपए देने से मना किया तो उसने हमसे कहा कि तुमको हम जान से मार देंगे जिस वजह से हमने अपनी चार बिस्वा जमीन बेचा दिया था उसके रूपये बुधवार को जब हमको मिले तो हमने उसमें चार हिस्से लगा दिए और उसके हिस्से का पैसा उसको दे दिया लेकिन वह इस बात से संतुष्ट नहीं था। और उसने कहा कि चार हिस्से क्यों लगाये हम तीन भाई हैं तीन हिस्से लगने चाहिए थे इस बात को लेकर हमसे लड़ने लगा तो मृतका मुमताज को लगा कि यह कई बार अपने पिता जमील खान को मारपीट चुका था।

जिससे हत्यारे की मां मृतक मुमताज को ऐसा लगा कि यह फिर अपने पिता को मार सकता है। तो pमृतका मुमताज ने अपने पति जमील खां को छोटे बेटे सानू के घर सोने के लिए भेज दिया और जहां पर उनके पति जमील लेटते थे, वही लेट गई और जब खलील दारू पीकर घर आया तो उसने दारू के नशे में ये नही देखा की कौन लेटा है और उसने ईट से अपनी मां के सिर ईट से वार कर दिया। जब वह जोर से चिल्लाई तो आसपास के लोग वहां पर आ गए। पति जमील, बेटा सुफियान और छोटा बेटा सानू वहां पहुंचे तो देखा की मां चार पाई पर लहू लुहान पड़ी है। छोटे बेटे ने एंबुलेंस बुलाकर माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहा पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना रहीमाबाद पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचकर पुलिस ने खालील खान की छान बीन सुरू किया तो घर से कुछ दूरी पर आम के बाग में छिपा मिला। जिससे पूछताछ करने पर बताया की हमने इस ईट से मारा है। उस सबूत को लेकर खालील को गिरफ्तार कर लिया है और मृतका मुमताज को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जहां पर मृतिका के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। वही रहीमाबाद थाने पर तैनात एस एस आई अनिल वर्मा ने बताया की मृतक के छोटे बेटे शानू की तहरीर मुकदमा दर्ज़ कर आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!