April 19, 2026 5:49 pm

काकोरी: आखिर कहां गए का खून बहाने वाले, एक सप्ताह बीतने के बाद भी नहीं लगा सुराग 

तमाम कोशिशों के बावजूद भी शव की नहीं हो सकी पहचान 

इब्राहिमपुर मदारपुर गांव के पास हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमपुर मदारपुर गांव के पास एक महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की जान किसने और क्यों ली पुलिस कई तरह की तकनीक अख्तियार कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस महिला की फोटो लेकर राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों के थानों पर भेजने के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व प्रमुख चौराहों पर तस्वीर लगाते हुए जांच को आगे बढ़ाया, लेकिन सात दिन बीतने के बाद भी नतीजा सिफर।

हालांकि काकोरी पुलिस की कार्यशैली नहीं चार दिसंबर 2015 को मड़ियांव क्षेत्र के आईआईएम रोड पर करीब एक किलोमीटर के दायरे में दो महिलाओं के धड़ मिले और दोनों के सिर गायब थे। इन दिनों शवों की शिनाख्त और हत्यारों की तलाश में पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन आज तक न तो शवों की पहचान हो सकी और न ही कातिल मिले। सवाल है कि राजधानी पुलिस के लिए यह कोई पहला मामला है इससे पहले भी कई संगीन वारदातों के मामलों में फेल साबित हो चुकी है।

गौर करें तो काकोरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर मदारपुर गांव के पास नौ अप्रैल 2026 की सुबह खेत में खून से लथपथ एक महिला का शव मिला। उसके हाथ बंधे थे और कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। महिला की बेरहमी से हुई हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा और आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस शव की पहचान कराने तथा कातिलों की तलाश में कई तरह की योजनाएं बनाई, लेकिन सात दिनों की पड़ताल के बाद भी पुलिस इस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी कि आखिर महिला कहां की थी और किसने उसकी जान ली। फिलहाल पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन अभी तक हत्यारे पकड़ से बाहर हैं। इस बाबत जब भी किसी जिम्मेदार पुलिस अफसर से सवाल किया गया तो बस उनका एक ही रटा-रटाया जवाब मिला कि प्रयास जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे।

55
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!