August 8, 2026 2:16 am

काकोरी के बाद अब मोहनलालगंज में एक युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली

सभी बिंदुओं पर पुलिस ने की जांच, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मऊ गांव के पास एक बाग में औंधे मुंह शव पड़ा मिलने से इलाके में फैली सनसनी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। नौ अप्रैल 2026 को काकोरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर मदारपुर गांव के पास एक महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि अब मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित एक बाग में एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। युवक के शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान मिले, इससे आंशका जताई जा रही है कि उसकी कहीं और जगह जान लेने के बाद हत्यारों ने शव यहां फेंककर भाग निकले। पुलिस आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज क्षेत्र के मऊ गांव के पास नहर किनारे एक बाग में गुरुवार को एक युवक की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम की मदद से जांच-पड़ताल की। युवक के शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों ने आंशका जताई है कि युवक की कहीं और जगह हत्या कर हत्यारों ने शव को यहां फेंककर भाग निकले।
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक पहचान होते ही हत्या के कारणों और आरोपितों तक पहुंचने में आसानी होगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!