November 4, 2026 12:49 pm

काकोरी: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दरोगा की सहित दो की मौत 

कार के उड़े परखच्चे, उपनिरीक्षक सहित दो जख्मी 

चकौली अंडरपास के पास हुई दुर्घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। काकोरी क्षेत्र के चकौली-बेहटा अंडरपास के करीब रविवार को भीषण हादसे में दरोगा सोनू निगम की 48 वर्षीय मां सावित्री देवी व उनके 55 वर्षीय ताऊ शेर सिंह दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उपनिरीक्षक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने सावित्री देवी और शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक बिजनौर जिले के नाहटौर थाने में तैनात 28 वर्षीय उपनिरीक्षक सोनू निगम अपनी मां सावित्री देवी, ताऊ शेर सिंह व 28 वर्षीय संदीप भाटी के साथ अपनी कार नंबर यूपी 20 बी डब्लू 2666 से जनपद बुलन्दशहर से मोहनलालगंज की ओर जा रहे थे कि रविवार सुबह जैसे ही वह काकोरी थाना क्षेत्र के चकौली बेहटा अंडरपास के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार उपनिरीक्षक सोनू निगम व उनकी मां सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों दरोगा सोनू निगम की 48 वर्षीय मां सावित्री देवी व उनके 55 वर्षीय ताऊ शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि उपनिरीक्षक और संदीप भाटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक कार में कुल चार लोग सवार थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!