चालक गिरफ्तार, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में सड़क हादसे में मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। काकोरी थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार कार सवार चालक ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 40 वर्षीय आशीष यादव की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर भाग रहे कार चालक को स्थानीय लोगों ने घेर कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक काकोरी क्षेत्र स्थित बेहटा गांव निवासी 40 वर्षीय आशीष यादव शनिवार को मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे कि जैसे ही वह बेहटा चौराहे पर पहुंचे कि तभी तेज़ रफ़्तार से आ रहे कार नंबर यूपी 32 जे डब्ल्यू 8720 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आशीष यादव छिटक कर दूर जा गिरे और कार कुचलते हुए गुजर गई। इस हादसे में आशीष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक आशीष समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे।




