April 22, 2026 5:55 am

काकोरी: महिला के सिर पर वारकर निर्मम हत्या, शिनाख्त नहीं 

घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र के इब्राहिम गंज मदारपुर में सड़क किनारे मिला शव 

फिर पर चोट के निशान, दुष्कर्म की आंशका 

पुलिस गश्त पर उठे सवाल, सभी बिंदुओं पर पड़ताल करने में जुटी पुलिस 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। महिलाओं के साथ दरिंदगी का सिलसिला थम नहीं रहा है। आशियाना क्षेत्र में बालिका के साथ हुई गैंगरेप की घटना का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि काकोरी थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। महिला का खून से लथपथ शव गुरुवार सुबह घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र के इब्राहिम गंज मदारपुर गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने के निशान था और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त बताए जा रहे हैं। उसके सिर से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरे घाव के निशान थे। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र 30-35 वर्ष के करीब लग रही है।

स्थानीय लोग महिला की कहीं और जगह हत्या कर शव यहां फेंकें जाने की आंशका जता रहे हैं। पुलिस के मुताबिक इसके इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

काकोरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक महिला का शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। यहां घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र के इब्राहिम गंज मदारपुर गांव के बाहर सड़क किनारे महिला का शव पड़ा था। महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने के निशान मिले हैं, जबकि शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान बताए जा रहे हैं। मदारपुर गांव के बाहर शौच के लिए गए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर काकोरी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ गहनता से पड़ताल की। स्थानीय लोगों के मुताबिक आंशका है कि हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया है। महिला के सिर पर गहरे घाव के निशान और जमीन पर खून जमा था। पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। मौत का पुख्ता कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगा।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!