बेलवा गांव में हुई घटना का मामला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम-प्रसंग, बेरोजगारी, शराब की लत या फिर कोई और वजह को लेकर राजधानी लखनऊ में जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। काकोरी थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी 18 वर्षीय विमल ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव रविवार सुबह गांव के बाहर आम की बाग में पेड़ की डाल से साड़ी के सहारे लटकता मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को कब्जे ले लिया। पुलिस के मुताबिक घरवालों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था पंचनामा के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि घरवालों ने बताया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
काकोरी क्षेत्र स्थित बेलवा गांव निवासी शंभू लोधी परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह शंभू लोधी सो कर उठे तो देखा कि उनका 18 वर्षीय बेटा विमल लोधी घर नहीं है। यह माजरा देख घरवालों ने खोजबीन शुरू की तभी एक निर्मल नाम के शख्स ने बताया कि विमल का शव गांव के बाहर आम की बाग में डाल में साड़ी के सहारे लटक रहा है। यह खबर सुनते ही घरवाले मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक वह किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहते लिहाजा पंचनामा के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




