August 8, 2026 2:14 am

काकोरी: लूटकांड का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार 

घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, लूट के दो मोबाइल फोन व 590 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। काकोरी पुलिस ने दो स्थानों पर लूटपाट करने वाले दो लुटेरों रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने हरदोई रोड व मौदा गांव मोड़ पर सरेराह लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। दोनों ने लूट की कई वारदात करने की बात कुबूली है।

पुलिस को इनके पास से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन व 590 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जोन की क्राइम टीम, सर्विलांस टीम के सहयोग से इंस्पेक्टर काकोरी की टीम ने रविवार को काकोरी क्षेत्र के दुर्गागंज निवासी अजय राजपूत व काकोरी के हाता हज़रत साहब निवासी दीपांशु उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि 19 मार्च 2026 को रहीमाबाद निवासी सुमित तिवारी को घेरकर चार अज्ञात बदमाशों ने हरदोई रोड स्थित रोशन लॉन के पास उनकी मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट लिया था, जबकि मौदा गांव निवासी मनोज को गन प्वाइंट पर लेकर मोटरसाइकिल व पर्स लूट लिए थे। डीसीपी पश्चिमी का कहना है कि पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर घटना का राजफाश कर दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में शामिल दो बदमाशों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!