April 22, 2026 4:35 am

काकोरी: सास की हत्या कर शव को दफनाया, चार दिन बाद खुला राज 

डीएम की निगरानी में शव को निकलवाकर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए 

इब्राहिम गंज गांव में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। दो दिन पहले महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि काकोरी थाना क्षेत्र के इब्राहिम गंज गांव निवासी एक कलयुगी बहू ने रोटी में जहरीला पदार्थ खिलाकर अपनी 65 वर्षीय सास शांति देवी मौत की नींद सुला दिया और शव बिना पुलिस को सूचना दिए आनन-फानन में शव दफना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर डीएम की निगरानी में शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में पुलिस हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

काकोरी क्षेत्र स्थित इब्राहिम गंज गांव निवासी मनोज परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि पांच अप्रैल 2026 की शाम उसकी पत्नी शालिनी देवी ने सास शांति देवी को कीटनाशक दवा मिलाकर खिला दी। तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। आरोप है कि बिना पुलिस को सूचना दिए शव को जमीन में दफना दिया। पुलिस के मुताबिक शालिनी देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो बताया उसकी ननद के लड़के उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र स्थित बरहा गांव निवासी करन के कहने पर जहरीला पदार्थ खिलाई थी। पुलिस शालिनी देवी व करन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!