August 8, 2026 2:29 am

कानपुर नगर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया पौधरोपण

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। लखनऊ/कानपुर नगर, 20 जुलाई 2024ः प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाभियान ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ जन अभियान 2024 के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री के रूप में इस कार्यक्रम में भाग लिया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर पौधारोपण करते हुए कहा, ‘‘पर्यावरण संरक्षण हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण का संतुलन बना रहता है, बल्कि इससे हमारे जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।‘‘ उन्होंने सभी नागरिकों से इस महाभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, स्कूली बच्चे, और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भी भाग लिया और पौधारोपण किया। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने लोगों को वृक्षों के महत्व के बारे में जागरूक किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ जन अभियान 2024 का उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के अभियान से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और भविष्य में पर्यावरणीय संकटों से निपटने में मदद मिलेगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!