April 19, 2026 8:09 pm

कानपुर: रेस्टोरेंट के बाहर दबंगों मचाया तांडव, बीच सड़क पर छात्र की पिटाई कर की फायरिंग

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कानपुर जिले के काकादेव थाना क्षेत्र के पांडुनगर इलाके में दबंगों ने सोमवार देर रात जमकर तांडव मचाया। आधा दर्जन दबंगों ने रेस्टोरेंट के बाहर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हवाई फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। 39 सेकेंड में दबंगों ने युवक को 22 थप्पड़ जड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की पड़ताल की और केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गीतानगर निवासी बी. कॉम छात्र अमन सोनकर अपने दोस्तों के साथ पांडु नगर स्थित मानस मंच पार्क के पास चाय पीने के लिए गया था। तभी पार्क के पास ही स्थित गली में कुछ युवक शराब पी रहे थे।

आरोप है कि नशे में युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की, विरोध करने पर तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए दौड़ा लिया। जान बचाकर वह किसी तरह पांडु नगर स्थित सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आए युवकों ने उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई की। शोरगुल सुनकर रेस्टोरेंट कर्मचारी बाहर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इलाकाई लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।

काकादेव थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है

55
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!