November 4, 2026 6:49 am

कारगिल विजय दिवस एवं डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच के 7वें स्थापना दिवस पर पौधारोपण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

साहवा। कारगिल विजय दिवस एवं डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अम्बेडकर पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच एवं अम्बेडकर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित जनों ने शहीदों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अम्बेडकर पार्क में पौधारोपण किया गया।

 

वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा तथा पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समाज को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के विचारों को अपनाने का भी आह्वान किया।

 

इस अवसर पर अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष हुकमीचन्द बेरवाल, डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहिताष सैनी, भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष जयसिंह जोगपाल, सैनी नव युवक मण्डल, के अध्यक्ष विश्वास सैनी, शिव नारायण मुंदलिया, मेघराज बेरवाल, ओम प्रकाश जाट, हेतराम लिखाला,चम्पालाल खाती, इकबाल खान चावली, किशन लाल आसेरी,रामचन्द्र बेरवाल, सोनु बेरवाल एवं अंकित बेरवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!