August 8, 2026 2:17 am

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी जोरो पर, एसीपी व इंस्पेक्टर चिनहट ने मेला स्थल का किया निरीक्षण

लखनऊ। (संवाददाता) चिनहट क्षेत्र के लौलाई गांव के पास आगामी 5-6-7-8 तारीख को लगने वाले प्राचीन कार्तिक पूर्णिमा मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ कई पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

ये ख़बर भी पढ़ें…

युवक के ऊपर गोलियों की बौछार, इलाके में फैली सनसनी

वहीं मेले में भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने रास्ते को चिन्हित किया।

यह कार्तिक पूर्णिमा मेला सदियों से आयोजित होता आ रहा है। पूर्णिमा के दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं और पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। यह मेला पूरे क्षेत्र के लोगों को आकर्षित करता है और इसमें अत्यधिक भीड़ उमड़ती है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!