August 8, 2026 2:26 am

किसान यूनियन(अरा) लोकतांत्रिक द्वारा अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

मलिहाबाद लखनऊ।(ए.पी.एन. संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में किसान की जमीन हो रहे अवैध कब्जे को लेकर किसान यूनियन(अरा) लोकतांत्रिक द्वारा भतोइया चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया है। अगर किसान की जमीन पर हो रहे कब्जे को जल्द नही रोका गया। तो किसान यूनियन द्वारा आगामी 16 जुलाई को विशाल धरने का ऐलान किया।

 

आपको बता दे कि भतोइया गांव के रहने वाले रणधीर पुत्र सुखदेव का आरोप है कि उनकी भूमि का बटवारे को लेकर मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। जिसके बाद भी विपक्षी अनिरूद व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मलिहाबाद मीनू वर्मा द्वारा आंशिक भाग का एग्रीमेंट कराकर सत्ता के दबाव में जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा। इसके बारे में मेरे द्वारा कई बार शासन प्रशासन को सूचना दी गई लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसान की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इसी को लेकर किसान यूनियन द्वारा आगामी मंगलवार को भतोइया में विशाल धरने का ऐलान किया गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!