August 8, 2026 2:19 am

कृष्णानगर: उनैज खान हत्याकांड का खुलासा, बाल अपचारी पहुंचा बाल सुधार गृह 

जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कृष्णानगर क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से 13 वर्षीय उनैज खान की गई मौत के मामले का राजफाश कर पुलिस ने एक नाबालिग बच्चे को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया।

सनद रहे कि तीन दिन पहले कृष्णानगर क्षेत्र में सरोजनीनगर क्षेत्र के बेहसा गांव निवासी जमीर खान का 13 वर्षीय बेटा उनैज खान एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बर्थडे पार्टी के दौरान गोली चलने से उनैज खान के सीने में गोली जा धंसी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!