April 19, 2026 5:49 pm

कृष्णानगर: चोरी के गहने व नकदी के साथ इनामी बदमाश कुलदीप गिरफ्तार

जेवरात व नकदी बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कृष्णानगर व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चोरी के गहने व नकदी के साथ 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश कुलदीप को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को दबोच लिया। घर में घुसकर चोरी व चेन छीनने के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपित की गिरफ्तारी के लिए अफसरों 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस को इसके पास से भारी मात्रा में जेवरात व एक गड्डी दस रुपए के नोट बरामद हुए हैं।

इंस्पेक्टर कृष्णानगर व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चिनहट क्षेत्र स्थित निजामपुर मल्हौर निवासी कुलदीप यादव पुत्र रमेश यादव केसरी खेड़ा के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के मुताबिक आरोपित कुलदीप यादव शातिर किस्म का अपराधी है और इसी साल कृष्णानगर क्षेत्र सहित कई थानों में घर में घुसकर अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के साथ सरेराह महिला के गले से चेन छीन कर भाग निकला था। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र स्थित तेहरा रंजीत खेड़ा गांव निवासी विपिन पुत्र गंगाराम सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है, जबकि कुलदीप यादव फरार चल रहा था। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के मुताबिक फरार चल रहे कुलदीप की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

55
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!