दो हमलावर हिरासत में, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। कृष्णानगर क्षेत्र में अधिवक्ताओं के एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते खूनी रूप अख्तियार कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि दोनों पक्ष अधिवक्ता हैं।
जानकारी के मुताबिक कृष्णानगर क्षेत्र के अवस्थी लॉन में अधिवक्ताओं का प्रोग्राम चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि छानबीन के दौरान सामने आया कि दोनों पक्ष अधिवक्ता हैं।




