November 4, 2026 3:11 am

कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड: सोशल मीडिया पर वायरल कर इनामी श्रद्धा दुबे खुद को ठहराया निर्दोष 

आखिर किस पर ठिकरा फोड़ने की कर रही तैयारी 

बचने के लिए लगातार वीडियो कर रही जारी, उसके सामने कूद तो उसने रोका क्यों नहीं? 

क्यों छिप-छिप कर सोशल मीडिया पर दे रही सफाई, यह सवाल फिलहाल हर किसी को कर रहा बेचैन 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। हजरतगंज क्षेत्र के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में आरोपी इनामी श्रद्धा दुबे की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पकड़ में आने से पुलिस अफसरों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया तो खुद को निर्दोष बताने वाली श्रद्धा लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर निर्दोष होने की बात कह रही है। श्रद्धा ने कहा उसे कुछ पता नहीं है कि शिवा शर्मा ने मौत को गले क्यों लगाया। उसने कहा कि उसे फंसाने की साज़िश रची जा रही है।

वायरल वीडियो में यह तो साफ हो गया कि घटना के समय श्रद्धा मौके पर मौजूद थी। इनामी श्रद्धा आखिर किसके सिर पर ठिकरा फोड़ने की तैयारी कर रही है यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है।

श्रद्धा ने घटना में अपनी बहन रश्मि की भूमिका से इन्कार किया है।

बताते चलें कि शिवा शर्मा की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची उनकी मां आरोप लगाते हुए कहा उनका बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता उसकी हत्या कर अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला गया है। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर हत्या की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू आरोपितों की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। अफसरों ने आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि व चालक पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।

खुद के ऊपर इनाम घोषित होते ही श्रद्धा बौखला गई और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मीडिया कर्मियों पर तोहमत लगाने की कोशिश करते हुए खुद को निर्दोष साबित करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन कड़वा सच यह है अपराधी अपराध करता है लेकिन मौका-ए-वारदात पर कुछ न कुछ सबूत जरूर छोड़ जाता है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा कि आखिर शिवा शर्मा की मौत कैसे हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया था कि शिवा शर्मा के शरीर में घाव ही घाव थे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!