ए अहमद सौदागर लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ की क्राइम ब्रांच ने फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर सरकारी राजस्व को लाखों का चूना लगाने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देश पर चल रहे अभियान में थाना हसनगंज पर दर्ज मुकदमे की जांच की गई। जांच में मेसेर्स घनश्याम इंटरप्राइजेज द्वारा फर्जी दस्तावेजों से जीएसटीन लेकर फर्जी आईटीसी का लाभ लेने और पास-ऑन करने का खुलासा हुआ। इससे सरकार को 27 लाख 30 हजार रुपये की क्षति हुई।
गिरफ्तार वैभव सिंह 35 वर्ष बीटेक व मोहम्मद अरसान 32 बीटेक व विकास कुमार मिश्रा 35 वर्ष बीए-एलएलबी व मो0 साकिब 28 वर्ष के कब्जे से 06 मोबाइल बरामद हुए ।
पकड़े गये आरोपी कागजी लेन-देन दिखाकर फर्जी आईटीसी का नेटवर्क बनाकर जीएसटी चोरी करते थे ।इसकी क्राइम ब्रांच अन्य फर्मों की भी जांच कर रही है।





