August 8, 2026 2:26 am

खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री बाराबंकी में कल वृक्षारोपण करेंगे

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री, सतीश चन्द्र शर्मा कल 20 जुलाई को जनपद बाराबंकी में ‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ‘ जन अभियान 2024, के अन्तर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री जनपद बाराबंकी में मध्यान्ह 12ः00 बजे तहसील/नगर पंचायत-रामसनेहीघाट में वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। श्री शर्मा ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक पेड़ लगायें और वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनायें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!