मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सहिलामऊ गांव के निवासी मोहम्मद आतिफ की दो वर्षीय मासूम बच्ची हुरैन पानी के टब में गिरने से मौत हो गई। मौत से परिजन रो-रोकर बुरा हाल है। शाम के समय 6 से 7 बजे के बीच वह घर में खेल रही थी। बच्ची की मां खाना बनाने में व्यस्त थी व अन्य सदस्य अन्य कार्यों में व्यस्त थे। इस बीच वहां खेल रही हुरैन अचानक पानी से भरे टब में चली गयी। पानी से भरे टब में मुंह के बल गिरने से बच्ची की मृत्यु हो गई और वह औंधे मुंह टब में पड़ी रही। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद बच्ची की मां भी बेसुध हो गई और उनकी तबियत बिगड़ने लगी। सूचना मिलते ही पुणे में रहकर काम करने वाले पिता मो.आतिफ घर के लिए रवाना हो गए।




