August 8, 2026 2:28 am

खोई हुई मोटरसाइकिल पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में बरामद

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद के भतोइया बाजार से अपनी बाइक सुपर स्प्लेंडर खड़ी कर सब्जी लेने के लिए बाजार चला गया। जब वाह बाजार से वापस आया तो वह अपनी बाइक ना देख परेशान हो गया। उसमे इसकी सूचना तुरंत 112 को दी।

मौके पर पहुचे 112 पर तैनात कमांडर बच्चन यादव चालक अशोक कुमार ने पीड़ित से पूछताछ की तो उसने अपना नाम राहुल पुत्र राकेश निवासी राम गढ़ा बड़ी कसमंडी थाना मलिहाबाद के रूप में बताया और कहा की मैं अपनी बहन के घर औलिया खेड़ा जा रहा था तभी रास्ते में बाजार दिखी तो हमने सोचा कि बहन के घर सब्जी लेता चलू मैंने अपनी बाइक सुपर स्प्लेंडर UP32MA8747 बाजार के बहार खड़ी कर सब्जी लेने चला गया।

जब सब्जी लेकर वापस आया तो देखा कि मेरी बाइक नहीं है तो हमने इसकी सूचना 112 पर की 112 पर तैनात कमांडर बच्चन यादव व चालाक अशोक कुमार ने देरी ना करते हुए खोजबीन चालू कर दी और कुछ ही घंटे में बाजार के दूसरी तरफ से बाइक को बरामद कर लिया और पीड़ित को उसकी बाइक सुपूर्द कर दिया, पीड़ित ने पीआरबी को धन्यवाद दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!