August 8, 2026 2:19 am

गहरे गड्ढे में  उतराते मिले दो बच्चियों के शव

बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला, पुलिस कर रही मामले  की छानबीन 

लखनऊ। (संवाददाता) बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में रविवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक खेत में बने गहरे गड्ढे में दो बच्चियों के शव मिले।

बताया कि डिबाई थाना क्षेत्र के देवी का नगला गांव में रहने वाले दो भाइयों मुकेश और ओमवीर की बेटियां शनिवार शाम खेलते समय लापता हो गई थीं।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर कई थानों के पुलिस दलों ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर रात भर तलाशी अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने कहा, “रविवार सुबह बच्चियों के शव गांव के बाहर एक खेत में पानी से भरे गड्ढे में मिले। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चियां खेलते समय फिसलकर डूब गईं। दोनों की उम्र पांच से सात वर्ष के बीच है।’’

पुलिस ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर डिबाई थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसने कहा कि बच्चियों की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!