November 4, 2026 2:13 pm

गांधी जयंती पर ‘मैथ्स वाला’ में कार्यक्रम: आशुतोष सिंह बोले—आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों तक शिक्षा पहुँचाना ही सच्चा राष्ट्र निर्माण

लखनऊ। तिवारीगंज के उत्तर धोना स्थित साई रेसिडेंसी में मैथ्स वाला (MW) के नाम से विख्यात शैक्षणिक संस्थान में महात्मा गांधी की जयंती पर क्लासेस के बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों की उपस्थिति में गांधी जयंती का उत्सव मनाया।

मैथ्स वाला के संस्थापक आशुतोष सिंह ने बताया कि गांधी जयंती पर हम लोग गांधी जी के संघर्ष और त्याग को याद कर देश को आजादी दिलाने के लिए याद कर रहे हैं लेकिन हम सबकी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढियां को भी हम बेहतर शिक्षा दें ।

गंभीर समस्या होने पर *दवा तो सब ले लेते हैं लेकिन दुआ हर कोई नहीं ले पता है

सब अमीर को अमीर बनते हैं हमें गरीबों को अमीर बनाना है शिक्षा का दीपक जलाना।

हम अपने शिक्षक क्लासेज द्वारा उन बच्चों को भी शिक्षा के लिए प्रेरित करते हैं जिनके पास आर्थिक संकट हम उनको विशेष सहयोग करते हैं। लखनऊ में विभिन्न जगहों पर अपने क्लासेज द्वारा बच्चों को शिक्षा दी जा रही है और साथ ही साथ ऑनलाइन भी हजारों बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा गांधी जी के बारे में बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही गई और बच्चों द्वारा भी गांधी जी पर अपना विचार व्यक्त किया गया ।

मुख्य अतिथि के रूप में आर. बी. पाण्डेय जी जिनका सहयोग हमें हमेशा मिलता है। अभिवावक निधि राय, दिलीप कुमार

शिक्षक गण आँचल सिंह, स्वाती पाण्डेय, सूर्यांश सिंह,देवांश सिंह, अनामिका कुमारी रही।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!