August 8, 2026 2:22 am

गाजीपुर: संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हुई मासूम बच्ची

गोली किसने चलाई और किसका असलहा पता नहीं चल सका

मकान की छत पर खेलते समय हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित बस्तौली गांव निवासी तीन वर्षीय लक्ष्मी के सिर में संदिग्ध हालात में गोली लग गई। गोली लगते ही मासूम बच्ची लहुलुहान होकर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर घर वाले मौके पर पहुंचे तो बेटी की दशा देख दंग रह गए और आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची बच्चों के साथ मकान की छत पर खेल रही थी। गोली कहां से चली और असलहा किसका था इसका पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बस्तौली गांव निवासी रमेश परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रमेश की तीन वर्षीय बेटी लक्ष्मी मकान की छत पर बने टीन शेड के नीचे आठ वर्षीय सौभाग्य व सात वर्षीय हिमांश के साथ गुरुवार को खेले रही थी। इसी दौरान गोली चलने की तेज आवाज सुनकर घरवाले भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि मासूम बच्ची लक्ष्मी खून से लथपथ होकर तड़प रही थी। यह माजरा देख घरवाले आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने डॉ.राममनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला जा रहा है कि किसने और कहां से गोली चली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!