August 8, 2026 2:13 am

गुडंबा: जमीन कारोबारी प्रबल जैन ने 11वीं मंजिल से कूदकर जान दी

जैन ने यह कदम क्यों उठाया वजह साफ नहीं हो सकी 

पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर कर रही जांच-पड़ताल 

कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर इनक्लेव में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुडंबा थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड पर स्थित जनेश्वर इनक्लेव बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से 31 वर्षीय प्रबल जैन ने कूद कर जान दे दी। गुरुवार रात हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। जैन ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में पता नहीं चल पाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से सीतापुर जिले के महमूदाबाद निवासी 31 वर्षीय प्रबल जैन अपनी पत्नी के साथ कुर्सी रोड स्थित ओमप्रकाश श्रीवास्तव के फ्लैट नंबर 1102 बी-ब्लॉक जनेश्वर इनक्लेव में किराए पर रहकर प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी भी सुल्तानपुर रोड स्थित फीनिक्स प्लासियो मॉल में बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

रोज की तरह वह गुरुवार को घर पर थे। बताया जा रहा है कि रात करीब पौने नौ बजे जनेश्वर इनक्लेव बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से एक युवक को नीचे गिरता देख वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया और भागकर मौके पर पहुंचे। देखा कि यह शख्स कहीं और जगह के नहीं बल्कि जनेश्वर इनक्लेव बिल्डिंग में रहने वाले प्रबल जैन हैं।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल प्रबल जैन को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी ने बताया कि प्रबल जैन प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। बताया जा रहा है प्रबल जैन की शादी एक साल पहले हुई थी और वह जनेश्वर इनक्लेव बिल्डिंग में किराए पर रहते थे।इंस्पेक्टर गुडंबा के मुताबिक इस मामले में गहनता से छानबीन की गई, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि इस मामले में कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!