August 8, 2026 2:16 am

गुडंबा: दुकान का ताला तोड़कर चुरा ले गए, रिपोर्ट दर्ज 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश, कल्याणपुर रिंग रोड पर हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस अफसरों के तमाम दावों के बावजूद राजधानी लखनऊ में चोरों का आतंक थम नहीं रहा है। बेखौफ चोरों ने गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, वाई-फाई राउटर व नकदी चुरा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लगा। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

गोमतीनगर क्षेत्र के विश्वास खंड निवासी आदित्य स्वरूप हवेलिया की गुडंबा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित अवध सेनेटरी स्टोर के नाम से दुकान है।

बताया जा रहा है कि रोज की तरह आदित्य स्वरूप हवेलिया सोमवार सुबह दुकान खोलने गए तो दंग रह गए। देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और दुकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस के मुताबिक आदित्य स्वरूप हवेलिया ने बताया कि दुकान में रखी नकदी के अलावा सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर वाई-फाई राउटर चोरी कर ले गए हैं। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!