November 4, 2026 12:09 am

गुडंबा: सवारी बनकर महिलाओं के गले से चेन लूटने वाली महिला लुटेरन गिरफ्तार, एक बालिका अपचारी को पुलिस लिया संरक्षण में 

लूटी गई दो सोने की चेन बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। ई-रिक्शा में बैठकर अन्य महिला सवारियों का ध्यान भटकाकर गले से चेन लूटने वाली एक महिला लुटेरन को इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्र की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग लड़की को पुलिस संरक्षण में लिया है। पुलिस को इनके पास दो सोने की चेन बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक विवेक सिंह की पत्नी अंजू यादव ई-रिक्शा में बैठकर कहीं जा रहीं थीं कि इसी दौरान ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठी महिलाओं ने उनके गले से चेन लूट कर भाग निकलीं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अंजू यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश की जा रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ महिलाओं का गिरोह गुरुनानक लॉन के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर की टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर मौके से दो महिलाओं को धरदबोचा।

पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई आरोपी महिला ने पूछताछ में अपना नाम गोरखपुर जिले के सीकरी गंज थाना क्षेत्र स्थित एक डंगा गांव निवासी 27 वर्षीय सुधा पत्नी विशाल बताया। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी महिला सुधा एक नाबालिग लड़की के साथ मिलकर घटना को अंजाम देकर भाग निकलती थी। पुलिस नाबालिग लड़की को पुलिस संरक्षण में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!