लोडर चालक का केबिन में पैर फंसा, क्रेन की मदद से निकाला गया, पुलिस ने घायल अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थी कि तेज़ रफ़्तार बस ने क्रेन मारी टक्कर, कोई जनहानि नहीं हुई
ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र स्थित शहीद पथ पर रविवार की देर रात तेज रफ्तार से आ रहे गिट्टी से लदा एक लोडर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक व लोडर वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में लोडर चालक केबिन में फंस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फायर ब्रिगेड को मौके से बुलाया और क्रेन की मदद से केबिन में फंसे चालक को निकाल कर अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है लोडर की केबिन को गैस कटर से काटा गया तब जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन कामयाब हुआ। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के शहीद पथ पर रविवार देर रात लोडर वाहन, क्रेन व बस की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर वाहन की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे चालक उसी में फंस गया। पुलिस के मुताबिक फायर ब्रिगेड की मदद से केबिन में फंसे चालक को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक पकड़े की छानबीन की जा रही थी कि इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बस ने मदद के लिए जुटी क्रेन में टक्कर मार दी। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि लोडर वाहन चालक की पहचान बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित रामनगर निवासी 24 वर्षीय विकास पुत्र जीत बहादुर के रूप में हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




