November 6, 2026 9:35 pm

गोमतीनगर विस्तार: बेफिक्र होकर अवैध असलहा लेकर दहशत फैलाने वाला पहुंचा हवालात 

एक अवैध पिस्टल, एक मैगजीन व चार कारतूस बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए घूम रहे एक युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल, एक मैगजीन व 32 बोर के चार कारतूस बरामद हुए हैं।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार के मुताबिक बुधवार की रात उनकी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग शहीद पथ के किनारे सीएमएस तिराहे से लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सड़क किनारे पांच लोग सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार रोड पर खड़ी कर झगड़ा कर रहे हैं। यह माजरा देख मौके जबतक पुलिस पहुंचती कि इससे पहले चार मौके से भाग निकले, जबकि पुलिस ने एक युवक को घेरेबंदी कर धरदबोचा।

उपनिरीक्षक उपेन्द्र गिरि के मुताबिक पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सदरपुर करौरा निवासी विवेक कुमार चौहान पुत्र राम करन चौहान बताया। पुलिस का दावा है कि जब पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक 32 बोर की अवैध पिस्टल, एक मैगजीन व चार कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!