इससे पहले रतना खुदकुशी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं
ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के शहीद पथ स्थित शालीमार वन वर्ड अपार्टमेंट में सैलून मैनेजर गोरखपुर निवासी रतना सिंह की खुदकुशी मामले में फरार चल रही 25 -25 हजार रुपए की दो इनामी अभियुक्ता अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र स्थित उत्तर पाटी कस्थूनीपूरब निवासी वैशाली सिंह पुत्री महेंद्र बहादुर सिंह व गोमतीनगर विश्वास खंड निवासी पल्लवी जोशी पत्नी शरद सिंह को इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर कुमार अवस्थी की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित वैशाली सिंह की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने 25 -25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
सनद रहे कि आठ दिन पहले मानसून सैलून की मैनेजर रतना सिंह ने फ्लैट में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। जान देने से पहले रतना ने बीस-पच्चीस सेकेंड का वीडियो बनाई थी। वीडियो में उसने बिल्डर शरद सिंह, प्रशांत शर्मा सहित आधा दर्जन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। इस मामले में फरार चल रही अभियुक्ता वैशाली सिंह पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा। इससे पहले पुलिस दो इनामी आरोपितों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। इंस्पेक्टर के मुताबिक इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।




