August 8, 2026 2:14 am

गोसाईगंज: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, उड़े परखच्चे 

दो कार सवार दो युवकों की मौत, दो घायल, हालत गंभीर 

गंगागंज क्षेत्र स्थित एक ढाबे के पास हुई दुर्घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सड़क हादसे से मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। बताया जा रहा टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को पहले गोसाईगंज स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनाक्रम के मुताबिक अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र स्थित पड़री गांव निवासी 21 वर्षीय सौरभ यादव पुत्र जगदीश प्रसाद यादव, उपरोक्त निवासी 20 वर्षीय अभिषेक यादव पुत्र घनश्याम यादव व अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र स्थित तेज गढ़ गांव निवासी 20 वर्षीय नितिन यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव एवं पड़री गांव 24 वर्षीय अजय यादव पुत्र बलराम यादव स्विफ्ट में सवार होकर कहीं से आ रहे थे कि जैसे ही वह गोसाईगंज क्षेत्र स्थित गंगागंज के पास पहुंचे कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जा टकराई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और और उसमें सवार सौरभ यादव व अभिषेक यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में नितिन यादव व अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और उनकी दशा देख बेहाल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को गोसाईगंज क्षेत्र स्थित सीएचसी अस्पताल भिजवाया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!