November 4, 2026 8:17 am

गोसाईगंज: मामूली विवाद को लेकर खूनी खेल, एक व्यक्ति की मौत 

घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार 

उमेद खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र के उमेद खेड़ा गांव शुक्रवार शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर एक परिवार को घेरकर मारपीट की। हमले में घायल 45 वर्षीय महेश रावत की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में घरवालों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है जांच-पड़ताल के दौरान सामने आया है कि दारू के नशे में धूत होने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

गोसाईगंज क्षेत्र स्थित उमेद खेड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय महेश रावत परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम गांव के ही रहने वाले राजन, बच्चू व शिवम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते खूनी रूप अख्तियार कर लिया। एक पक्ष के लोगों ने महेश रावत को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां इलाज के दौरान महेश ने शनिवार को दम तोड़ दिया।

इंस्पेक्टर गोसाईगंज के मुताबिक घरवालों की तहरीर पर राजन, बच्चू व शिवम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!