दो लुटेरे गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, अवैध असलहा, कारतूस व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद
बीते 23 जून 2026 बंग्ला मंदिर के पास हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा कारोबारी को सरे शाम गोली मारकर हुई लूट का राजफाश करते हुए सर्विलांस सेल की मदद से इंस्पेक्टर गोसाईगंज की टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना दो लुटेरों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को इनके पास से लूटे गए गहने, अवैध पिस्टल, कारतूस व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
सनद रहे कि बीते 32 जून 2026 की शाम सर्राफा कारोबारी मनीष सोनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे कि जैसे ही वह बंग्ला मंदिर के पास पहुंचे कि असलहों से लैस बदमाशों ने उनके पैर में गोली मारकर सोने-चांदी से भरा बैग लूट कर भाग निकले थे।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद के मुताबिक लुटेरों की गर्दन दबोचने के लिए सर्विलांस और स्थानीय पुलिस को लगाया गया था। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें कुछ संदिग्धों का चेहरा सामने आया। हल्का साक्ष्य मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हुई और सोमवार को मुखबिर की सूचना पर दहेरामऊ अंडरपास से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र स्थित ककोहिया गांव निवासी शिवम यादव उर्फ कुंदन पुत्र उदयभान यादव व उपरोक्त निवासी अंकुल यादव उर्फ गोले पुत्र ब्रजेश यादव बताया। आरोपी शिवम एडीसीए कंप्यूटर कोर्स कर रहा है जबकि अंकुल पालीटेक्निक में मैकेनिकल डिप्लोमा कर रहा है।
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया यह लोग अपनी महंगी शौक पूरी करने के लिए घटना को अंजाम दिया था। इससे पहले भी कई वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।




