न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 07 नवीन गो-संरक्षण केन्द्रों के निर्माण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष मेेें प्राविधानित धनराशि में से प्रथम किश्त के रूप में 560.00 लाख रूपये (रूपये पांच करोड़ साठ लाख मात्र) की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक गो-संरक्षण केन्द्र हेतु 80.00 लाख रूपये की धनराशि का प्रविधान किया गया है। गो-संरक्षण केन्द्र जनपद बुलन्दशहर के सिकन्दराबाद महाराजगंज के फरेन्दा, जालौन के ग्राम गघेला, तह0 जालौन, कन्नौज के ग्राम तालग्राम देहात, तह0 छिबरामऊ, गोरखपुर के ग्राम चौरी, तह0 चौरीचौरा फर्रूखाबाद ग्राम अछरौड़ा, तह0 सदर तथा फर्रुखाबाद ग्राम पचरौली महादेवपुर, तह0 कायमगंज में किया जायेगा।
इस सम्बन्ध में पशुधन विकास विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि प्रशनगत गो-संरक्षण केन्द्रों हेतु निर्गत की गयी धनराशियों के नियम संगत व्यय, विवरण/उपयोगिता प्रमाण-पत्र तथा भौतिक प्रगति तथा गुणवत्ता सुनिश्चित किय जाने का दायित्व निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग का होगा।




