August 8, 2026 2:23 am

ग्रामीणों ने की जीर्ण शीर्ण खड़ंजे के स्थान पर डामर रोड बनाकर संपर्क मार्ग से जोड़े जाने की मांग

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम हासिमपुर मजरा ईसापुर गांव की जनसंख्या लगभग 1 हजार है लेकिन इस गांव आज भी पिछड़ा हुआ है। ग्राम प्रधान से लेकर विधायक,सांसद से इसकी गुहार लगाने के बाद भी स्थित ज्यों की त्यों बनी हुई है।

ईसापुर रोड से नहर की पटरी से जुड़ा हुआ है जिसमें काफी समय पहले इस पर खड़ंजा लगा हुआ है वह भी धीरे-धीरे उखड़ चुका है जिस पर पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानी पाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर इस खड़ंजे को डामर रोड बनवाकर संपर्क मार्ग में जोड़े जाने की मांग की है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!