मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद क्षेत्र में शनिवार को ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल से मिड डे मील राशन की चोरी करते हुए पिकअप डाले को रंगे हाथों पकड़ लिया। स्कूल के मैनेजर को जब ग्रामीणों ने सूचना दी तो उन्होंने अपने विभाग सहित पुलिस के उच्च अधिकारियों तक इसकी सूचना दी। सूचना के आधार पर थाना रहीमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उन्होंने भी आरोपियों कार्यवाही करना जरूरी नहीं समझा। मैनेजर ने तहरीर दी लेकिन रहीमाबाद पुलिस के जिम्मेदार थाना अध्यक्ष का कहना है कि उनको कोई तहरीर ही प्राप्त नहीं हुई और उन्होंने राशन चोरी होने की भी बात स्पष्ट नहीं की जिससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी है।थाना रहीमाबाद विकासखंड मलिहाबाद के अंतर्गत जनता हायर सेकेंडरी स्कूल खड़ौवा में मिड डे मील का राशन शनिवार को चोरी कर पिकअप डाला संख्या यूपी 32 टी एन 2191 लेकर जा रहा था तभी ग्रामीणों ने उसे मौके पर ही रोक लिया।
डाला चालक से ग्रामीणों ने राशन कहा ले जाने की बात पूछी तो वह हड़बड़ा गया। उसने एक राशन खरीदने के व्यापारी का नाम बताया तो ग्रामीणों ने कहा कि उसे यहां बुलाए। हंगामा होने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्कूल के मैनेजर को दी। मैनेजर मिथला बक्स तिवारी ने अपने विभाग सहित पुलिस के उच्च अधिकारियों को मिड डे मील के राशन चोरी का मामला बताया। सूचना पर थाना अध्यक्ष रहीमाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनसे जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि राशन खराब होने की वजह से कोटेदार राशन बदलने जा रहा था जबकि ग्रामीणों ने जो वीडियो बनाई है उसमें स्पष्ट है कि मामला राशन चोरी का ही है लेकिन रहीमाबाद पुलिस उसे दबाने में जुटी है। मैनेजर ने कहा कि उन्होंने आउट ऑफ स्टेशन होने के बावजूद भी लिखित तहरीर व्हाट्सएप के माध्यम से रहीमाबाद पुलिस को भेजी है लेकिन थाना अध्यक्ष ने प्रार्थना पत्र मिलने से साफ इनकार किया है।




