August 8, 2026 2:28 am

ग्रामीण अंचल के बच्चों ने भी इस बार अपनी सफलता का लहराया परचम

मलिहाबाद लखनऊ। लखनऊ के मलिहाबाद रहीमाबाद क्षेत्र में यूपी बोर्ड परीक्षा में जहां शहरी और चमक दमक वाले विद्यालय के बच्चे ही सफल दिखते हैं वहीं इसके ठीक विपरीत मलिहाबाद तहसील के सबसे बड़े विद्यालय महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले ग्रामीण अंचल के निर्धन परिवारों से आने वाले बच्चों ने भी इस बार अपनी सफलता का परचम लहराया ।यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर रविंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इंटरमीडिएट का परिणाम 85.1% रहा है और हाई स्कूल का परिणाम 70% रहा है इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली छात्रा कु. मुस्कान ,प्राची और नैन्सी ने 74% से अधिक अंक प्राप्त किया और विद्यालय की छात्रा मोहिनी, निशा, साक्षी, शिवानी ने 73%अंक प्राप्त किया कुल 27 बालिकाएं और एक बालक अंकुल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ प्रधानाचार्य ने अपने सभी शिक्षकों और शिक्षकों कर्मचारियों तथा विद्यालय के होनहार छात्र छात्राओं के प्रति उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मेधावी बच्चों को जुलाई माह में विद्यालय की ओर सम्मानित भी किया जाएगा। इस तरह रहीमाबाद क्षेत्र में कुंवर आसिफ अली इंटर कॉलेज छात्र शिल्पी पुत्री रामू गौतम निवासी रामनगर माजरा जिंदौर ने फर्स्ट डिवीजन पास करके अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!