August 8, 2026 2:19 am

ग्राम पंचायत जिदौर के गांवों में भीषण गर्मी में लगा हुआ गंदगी का अंबार, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेज कर सफाई कराए जाने करी मांग

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जिदौर में एक मिनी विधायक जैसी जनसंख्या है लोगों की जिस पर मंत्री सांसद विधायक अपनी-अपनी नजरे रखते हैं फिर भी इस ग्राम सभा में विकास के नाम झूठा सपना है इस समय जून का महीना चल रहा है इस समय भयंकर गर्मी का समय चल रहा है इस ग्राम सभा में 17 गांव लगते हैं जिसमें गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

जिसकी शिकायत ब्लॉक केअधिकारियों से कई बार करने के बावजूद भी आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ हैं, बिना साफ सफाई के ग्रामीण बहुत परेशान है जिससे गांव की गलियों में गंदगी से पटी हुई है गंदा पानी सड़कों पर भरा हुआ है लोगों को आने-जाने के लिए बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है इस गंदगी से संक्रामक बीमारी का खतरा उत्पन्न हो रहा है। खास बात यह है कि दिन हो या रात गंदगी से मच्छरों का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है जिसका कारण साफ सफाई ना होना है।

गांव में फैली इस गंदगी से इस ग्राम सभा के व्यापारियों एवं ग्रामीणों में ग्राम प्रधान एवं सफाई कर्मियों के विरुद्ध दिन पर दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस क्षेत्र में औरास रोड स्थित इकबाल की चक्की से लेकर रंजीत वाली गली से लेकर बड़ी मस्जिद तक बैंक नगर मोतीलाल धानुका से घर से लेकर मुनीलाल के घर तक शेरनगर रामस्वरूप के घर से लेकर रमेश के घर तक रोड पर ही गंदगी जल भराव बना हुआ है और रामनगर प्राथमिक विद्यालय के पास गदिया खेड़ा लालता खेड़ा नाथू खेड़ा मेवालाल के घर के पास से तालाब तक इन स्थानों पर नालियों में कूड़ा करकट से पटी हुई है। जल भराव बना रहता है आने वाले समय में बारिश का मौसम आने वाला है जिस जगह-जगह पर जल निकासी न होने से बहुत बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारी इस समय पर ध्यान नहीं दे रहे है। क्षेत्र के व्यापारीगढ़ एवं ग्रामीण जिला अधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं कि इस समस्या कि अपने स्तर से जांच कर कर सफाई कराई जाय।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!