मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में आज रहीमाबाद क्षेत्र के अंतर्गत मुंशी खेड़ा गांव में संत निरंकारी मिशन के अंतर्गत समागम का आयोजन हुआ जिसमें में अनंत महात्माओं ने जिले एवं गांव से व दूर दराज से आए हुए महात्माओं का स्वागत किया इस समारोह में विशेष महात्माओं के द्वारा प्रवचन हुए प्रवचन सुनकर बहुत से महात्माओं ने परमात्मा की प्रताप को लेकर ज्ञान अर्जित किया 26 फरवरी 2025 को निरंकारी मिशन के तत्वाधान में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मुंशी खेड़ा में विशाल सत्संग काआयोजन हुआ।
सत्संग का आयोजन लखनऊ जोन के जोनल इंचार्ज पूज्य रितेश खण्डन एवंम रहीमाबाद शाखा के मुख्य महात्मा नंदलाल के द्वारा किया गया ।सत्संग का मूल्य एवं मुख्य उद्देश्य परमात्मा का ज्ञान प्राप्त कर सांसारिक तथा विविध प्रकार के भ्रमों से हटकर स्वतंत्र जीवन का निर्वाह करना है बताया सत्संग की अध्यक्षता परम पूज्य ब्रह्मज्ञानी संत धीरेंद्र कुमार उपाध्यक्ष अमेठी के द्वारा की गई आपने बताया मनुष्य का जीवन 84 लाख योनियों के बाद प्राप्त होता है इस जन्म के द्वारा सतगुरु के द्वारा परमात्मा की पहचान कर अपनी आत्मा को जागृत किया जा सकता है परमात्मा सत्य सनातन शाश्वत है और बताया ज्ञान को प्राप्त कर ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ आदि जिलों व क्षेत्र से आए महात्माओं ने भारी-बारी से ईश्वर के विचारों वह गीत भजन के माध्यम से व्यक्त किया।
इस समागम में बलरामपुर चिकित्सालय से आए हुए चिकित्सकों एवं टीम ने रक्तदान सिविल लगाया जिसमें अनंत महात्माओं ने मिलकर 14 यूनिट रक्तदान भी किया इस कार्यक्रम में लंगर की व्यवस्था आर एस हायर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में हुआ संरक्षक विवेक यादव प्रबंधक प्रताप यादव ने सहयोग करते हुए समस्त महात्माओं को धन्यवाद दिया और बताया जब-जब ऐसे धार्मिक कार्यक्रम होंगे हम ऐसे ही सहयोग के लिए प्रयासरत रहेंगे।




