खैरथल-तिजारा लपाला। डॉ. आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वाधान में ग्राम लपाला में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती का भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान के प्रदेश उप महामंत्री रामनिवास मेघवाल ने की।
कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने बाबा साहेब के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
जयंती समारोह का मुख्य आकर्षण गांव के मेधावी बच्चों का सम्मान रहा। अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बाबा साहेब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के मूल मंत्र को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में तिजारा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति द्वारा उन्हें 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सरपंचों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।
प्रमुख उपस्थितजन:
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ-साथ कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से इमरान खान (मुख्य अतिथि) डॉ. अंबेडकर एकता मंच की उत्तर प्रदेश टीम नरसीराम शास्त्री (प्रदेश मीडिया प्रभारी, राजस्थान) ताहिर सरपंच शकील अहमद (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी, खैरथल-तिजारा) क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सरपंचगण और प्रबुद्ध नागरिक।
कार्यक्रम की सफलता
आयोजकों ने बताया कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब को याद करते हुए सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।




