लखनऊ। (संवाददाता) चौक क्षेत्र में घण्टाघर के पास खतरनाक कार स्टंट करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई महिन्द्रा थार को भी जब्त कर सीज कर दिया है।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया सोमवार को राजकीय धरोहर घण्टाघर के पास खतरनाक स्टंट करते हुए दो युवकों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए युवकों में फैजान अली खान पुत्र शाहिद अनीश खान निवासी चीनू गुप्ता कालोनी लकडमंडी सादतगंज और हैदर अब्बास पुत्र अहमद अब्बास निवासी कटरा खुदा यार खाँ बाजारखाला शामिल हैं।
पुलिस ने स्टंट में प्रयोग की गई महिन्द्रा थार को जब्त कर लिया है और युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी से न केवल खुद की जान को खतरा होता है, बल्कि अन्य लोगों की सुरक्षा भी जोखिम में पड़ती है।




