मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में बीती शाम को खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे दो युवाओं पर एक युवक ने धारदार हथियार
से हमला कर दिया उसको बचाने गए उसके दोस्त के सिर पर वार कर घायल कर दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को ज्यादा गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कस्बा मोहल्ला चौधराना प्रियांशु 17 वर्ष मंगलवार शाम को खाना खाकर अपने घर के बाहर टहल रहे इसी मोहल्ले के सलमान पुत्र सरगी गफ्फार ने के बीच मामूली सी बात को लेकर कहा सुनी मारपीट होने लगी इसी बीच सलमान ने धारदार हथियार से प्रियांशु की गर्दन काट दी जिससे खून से लथपथ होकर सड़क किनारे गिर पड़ा प्रियांशु का दोस्त यह देखकर बचाव करने के लिए दौड़ा सलमान ने उसके सर पर हमला कर घायल कर दिया।
इसकी सूचना घर वालों को हुई घरवालों ने इसकी सूचना थाने पर दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को नजदीक की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने प्रियांशु की हालत नाजुक देखकर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने आरोपी की तलाश सर्विलेंस की मदद से कई घंटे के बाद अपने ही घर के अंदर भूसे की कोठी में छुपा मिला। जहां से सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दीपांशु की हालत नाजुक बताई जा रही है और इस घटना में घायल आनंद इलाज के बाद छुट्टी दे दी।




