August 8, 2026 4:05 am

घर से लापता युवक को रहीमाबाद पुलिस ने पिता को सौंपा

लखनऊ। रहीमाबाद चौराहे पर थाना क्षेत्र के सहिजना गांव निवासी मोहित 15 वर्ष घर से निकला था। मंदबुद्धि होने के कारण वह घर का रास्ता भूल गया। चौराहे पर मौजूद लोगों ने उससे पूछा तो वह कुछ ठीक से बता नहीं पा रहा था। लोगों ने उसे थाने पर ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम मोहित बताया और पिता का नाम रामू चौरसिया बताया। थाने पर मौजूद अतिरिक्त निरीक्षक अरविंद पांडे से युवक ने कहा वह बहुत भूखा है उन्होंने उसे खाना खिलाया और उसके पिता को सूचना देकर थाने बुलाया। थाने पहुंचे पिता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा मोहित दिमाग से कुछ कमजोर है और अक्सर घर से चला जाता है। अरविंद पांडे ने सकुशल युवक को उसके पिता रामू के सुपुर्द कर दिया। रामू ने उनका आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें

https://abhinavprabhatnews.dreamhosters.com/district-news/17112/

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!