August 8, 2026 2:15 am

घूस लेते रंगे हाथ दो लोक सेवक गिरफ्तार 

लखनऊ।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की लखनऊ तथा बांदा इकाइयों नें अलग-अलग स्थानो ट्रैप की कार्रवाई कर दो लोक सेवकों को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की लखनऊ इकाई से मुस्तकीम आलम निवासी बभनाखेड़ा थाना बधौली जनपद हरदोई नें शिकायत किया कि उससे ट्युवेल के लिए कनेक्शन तथा ट्रांसफर लगाने के लिए स्टीमेट बनाने के एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस शिकायत पर निरीक्षक टी0पी0 वर्मा के नेतृत्व में टीम नें विद्युत उपकेन्द्र कराही हरदोई से अवर अभियन्ता पवन कुमार वर्मा पुत्र स्व0 राम प्रसाद वर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी कोतवाली उन्नाव को बाइस हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन बांदा इकाई से मानवेन्द्र सिंह उर्फ संदीप सिंह निवासी छानीकला थाना कबरई जनपद महोबा नें शिकायत किया कि नक्शा दुरूस्तीकरण कराने के एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस शिकायत पर निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में नेशनल गैरिज डेण्टिंग पेटिंग कार, एसी, साहू पेट्रोल के सामने कानपुर रोड महोबा से राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश निगम क्षेत्र खन्ना इंचार्ज सुरहा पुत्र स्व0 राम नारायण निगम निवासी हिन्द टायर वाली गली नं0-4 मोहल्ला गांधीनगर महोबा को पांच हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

 

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!