परिजनों में मचा कोहराम
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चिनहट क्षेत्र के लौलाई गांव से कुछ दूरी पर मकान नं 47/13 कांशीराम कालोनी निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद कफील पुत्र मोहम्मद शकील परिवार के साथ रहते थे। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि कफील गुरुवार शाम करीब सवा पांच बजे कहीं जा रहे थे कि इसी दौरान पैर फिसलने से वह खारजा नाले में गिर गए। उन्हें नाले में गिरता देख आसपास के लोग नाले में डूब रहे कफील को नाले से निकाल कर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने आनन-फानन में डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस हादसे से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।





