इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने लोगों से शांति की अपील की
इस मौके पर क्षेत्र के दोनों समुदायों के धर्मगुरूओं सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे
ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी होने वाले त्योहार (बकरीद पर्व) पर शांति व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने को लेकर डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देशन में सोमवार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा
के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हो गई और इसके बाद इंस्पेक्टर ने लोगों से शांति की अपील की।
मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ईदुल अजहा (बकरीद) का पर्व आगामी 27 मई 2026 को मनाया जाएगा। इस पर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देशन में सोमवार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा कोतवाली में दोनों समुदायों के धर्मगुरूओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। इस दौरान उन्होंने त्योहार को लेकर शांति बनाने की अपील की। कहा कि सोशल मीडिया पर चलने वाले फेक खबरों से बचने की सलाह दी।
कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ईदगाह और मस्जिदों पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया। चिनहट कस्बा और आसपास के दोनों समुदायों के धर्मगुरूओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।




