June 6, 2026 2:16 pm

चिनहट: इंस्पेक्टर ने दल-बल के साथ सुरक्षा के मद्देनजर किया पैदल मार्च 

पूरे कस्बे का किया भ्रमण, शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर्व पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देशन में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बुधवार शाम चिनहट तिराहे से लेकर पूरे कस्बे में पैदल मार्च किया। इस दौरान इंस्पेक्टर ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

पूर्वी जोन में बुधवार शाम डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देशन में सभी थानों की पुलिस ने भारी पुलिस फोर्स के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला। वहीं इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने पूरी टीम के साथ कस्बा चिनहट में पैदल गस्त कर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर लोगों को एहसास दिलाया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने टीम के साथ चिनहट तिराहा स्थित ईदगाह और सभी मस्जिदों पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह एक पर्व है, लिहाजा इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। यह भी कहा कि अगर किसी ने खुराफात करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान इंस्पेक्टर ने सभी धर्मगुरूओं एवं गणमान्य लोगों के बीच जाकर कहा कि पर्व कोई भी हो इसे मिलजुलकर मनाएं ताकि एकता बनी रहे।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!