टक्कर मारकर आरक्षी को रौंदने की किया था प्रयास
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभालने के दौरान नियमों का उलंघन करने वाले एक युवक को यातायात आरक्षी समझाने की कोशिश किया तो उसका पारा सातवें आसमान पहुंच गया और पुलिसकर्मी को कुछ दूर तलक घसीटते हुए लेकर चला गया। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक आरक्षी को सबक सिखाने की धमकी देकर भाग निकला था, लेकिन उसे नहीं मालूम था कि उसका हर करतूत कैमरे में कैद हो रहा है। आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के लिए चेकिंग कर रही आरक्षी गौरव बंसल बेतरतीब ढंग से फर्राटा भरते हुए आ रहे एक कार चालक को रूकने का इशारा किया तो वह कहा औकात में रहो वरना… कहते हुए आरक्षी गौरव बंसल को कुचलने की कोशिश किया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र का कहना है कि आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र स्थित शिवदास पुर गांव निवासी सत्यम वर्मा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि रविवार को टीम में शामिल उपनिरीक्षक धनंजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, कांस्टेबल अभिमन्यु चौधरी व कांस्टेबल प्रदीप तिवारी ने रविवार आरोपी सत्यम वर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल कार नंबर यूपी 32 पी सी 4498 को बरामद कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



