August 8, 2026 2:12 am

चिनहट: डिप्रेशन के बोझ तले दबे जफर आजम ने खुद को मारी गोली, मौत 

पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ की छानबीन, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

पूर्व डिप्टी एसपी के साले थे आजम 

मटियारी गांव के पास बसी हिम सिटी कॉलोनी में हुई वारदात का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कर्ज के बोझ, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी गांव के पास बसी हिम सिटी कॉलोनी में रहने वाले 54 वर्षीय जफर आजम ने रविवार शाम खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। खून से लथपथ वह कमरे में पड़े मिले। उनकी दशा देख घरवाले पुलिस के सहयोग से आनन-फानन में डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक मौके से लाइसेंसी पिस्टल मिली है। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से से कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक मूल रूप से आजमगढ़ जिले कोट मोहल्ले के रहने वाले 54 वर्षीय जफर आजम मटियारी गांव के पास हिम सिटी में मकान नंबर 633/पी/102 पत्नी, बेटी व बेटे मेहर आजम के साथ रहते थे।

बताया जा रहा है कि रोज की तरह रविवार को जफर आजम और परिवार के अन्य सदस्य घर में थे कि इसी दौरान कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले भागकर कमरे की ओर गए तो देखा जफर आजम खून से लथपथ होकर तड़प रहे थे और पास में ही लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि जफर आजम काफी दिनों से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में चल रहे थे और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

बहुत नेकदिल थे आज़म

आसपास में रहने वाले लोगों ने बताया कि जफर आजम घर के संपन्न थे और किसी चीज की कमी नहीं थी, लेकिन उन्होंने ने यह कदम क्यों उठाया। हालांकि आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने यह भी बताया कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे और वह गुमशुम रहा करते थे। बताया जा रहा है पहली पत्नी से एक बेटा महर आजम और दूसरी पत्नी से एक बेटी है। इतना संपन्न होने के बाद भी जफर आजम ने यह कदम क्यों उठाया यह बातें फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रही है। वहीं उनके एक करीबी मित्र ने बताया कि जफर आजम बहुत नेकदिल इंसान थे और हमेशा गरीब गुरबा की मदद करते थे।

बताया जा रहा है कि जफर आजम हिम सिटी कॉलोनी में करीब पांच-छह साल से मकान बनवाकर रह रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!